रायपुर

मां के साथ विवाद से नाराज बेटे ने पिता को मार डाला, आजीवन कैद
23-Oct-2024 6:49 PM
मां के साथ विवाद से नाराज बेटे ने पिता को मार डाला, आजीवन कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अक्टूबर। तिल्दा नेवरा के ग्राम रजिया में डेढ़ वर्ष पूर्व घरेलू विवाद में मां को आए चोट को लेकर बेटे ने अपने पिता की डण्डे से पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास दिया है।

लोक अभियोजक रितेश कुमार अवस्थी ने बताया कि 5 जून 2023 को   तिल्दा नेवरा, के ग्राम रजिया के रहने वाले मृतक चोवाराम का उसकी पत्नि भुनेश्वरी निषाद के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान भुनेश्वरी निषाद को चोट आई थी। मां के सिर से खून आता देख निरज निषाद आग बबूला हो गया। अपने पिता चोवाराम को जान से मारने की नियत से डण्डे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जिसका अस्पताल में इलाज के दौरान ंमौत हो गई।

भगवती निषाद ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि निरज निषाद ने फोन कर कहा कि उसने अपने पिता चोवाराम निषाद के साथ मारपीट किया है। जो घर में पड़ा हुआ है। उसे जाकर देख लो। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर चोवाराम से  पूछताछ करने पर पत्नि के साथ विवाद को लेकर उसके बेटे निरज निषाद के द्वारा जानलेवा हमला करना बताया। उपचार के दौरान चोवाराम मृत्यु हो गयी। पुलिस ने भगवती निषाद की  सूचना आरोपी निरज निषाद के खिलाफ  धारा 302 अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच कर नीरज कुमार निषाद से पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपने पिता मृतक चोवाराम निषाद की हत्या कारित करने नियत से लकडी के लाठी एवं पत्थर के टुकड़े लोढ़ा से प्राणघातक हमला करना स्वीकार किया। आरोपी निरज निषाद को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 5 सौ अर्थदण्ड से दंडि़त किया ।


अन्य पोस्ट