रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग पर जानबूझकर वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों की उपेक्षा करने और आर्थिक स्वत्वो के भुगतान करने में विलम्ब करने का आरोप लगाया है।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में जब जब महंगाई राहत देने की बात होती है हर बार नियमित कर्मचारियों के बाद धारा 49 के तहत मध्यप्रदेश शासन से सहमति लेने के नाम पर आदेश देर से जारी किया जाता है। अभी हाल ही में 17 अक्टूबर 24 को कर्मचारियों के लिए 4त्न महंगाई भत्ता(डीए) आदेश जारी करने के बाद पेंशनरों को दीपावली पूर्व महंगाई राहत(डीआर) देने के मामले में वित्त विभाग खामोश है। मध्यप्रदेश राज्य सरकार से सहमति के लिए पत्राचार की जानकारी का भी अता - पता नहीं है। यदि सहमति मांगा गया है तो पत्र को मीडिया से प्रचारित करने में गुरेज क्यों है समझ से परे है। वित्त विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश के पेंशनरों के हक मारने में अग्रणी भूमिका में है। मध्यप्रदेश सरकार मोदी की गारंटी के परिपालन में कर्मचारियों और पेंशनरों को नई सरकार के बाद एरियर का भुगतान करना चाहती है उन्होंने जुलाई 23 से कर्मचारियों एवं पेंशनरों को एरियर का भुगतान करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों को भुगतान हो गया। पेंशनरों को भुगतान करने छत्तीसगढ़ सरकार से सहमति मांगी गई परंतु छत्तीसगढ़ सरकार ने सहमति नहीं दिया। दोनों राज्य के 6 लाख से अधिक पेंशनर को 8 माह के एरियर से वंचित कर दिया। महासंघ से जुड़े अनूप योगी,ओ डी उपाध्याय,बी एल गजपाल,एन के भटनागर, डी के त्रिपाठी, एम आर शास्त्री, मीता मुखर्जी, सोमेश्वर प्रसाद तिवारी,हरेंद्र चंद्राकर,व्ही टी सत्यम, मो.अय्यूब खान,रविशंकर शुक्ला,गुज्जा रमेश,,लोकचंद जैन, एम एल पाल, अवधराम घृतलहरे, मालिक राम वर्मा,नागेंद्र सिंह ने इस वर्ष का कुल 7त्न डीआर और अक्टूबर का पेंशन 28 अक्टूबर तक भुगतान करने के आदेश तुरंत जारी करने की मांग की है।