रायपुर
बघेल नाराज होकर वायनाड गए-अजय, बैज ने कहा- प्रमोद,कन्हैया को मना रहे
23-Oct-2024 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 अक्टूबर। रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के नाम का ऐलान होने के बाद दो अन्य दावेदार और पार्टी के नेताओं में नाराजगी शुरू हो गई है।इस पर बीजेपी विधायक मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने अपने ट्वीट में कहा कि छत्तीसगढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट में भूपेश बघेल की नहीं चली। वहां परिवारवाद चला।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के दामाद को मिला। और नाराज बघेल वायनाड रवाना हो गए हैं।
वहीं दो अन्य दावेदारों प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल के एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पोस्ट पर बैज ने कहा कि- उनकी नाराजगी को बिल्कुल दूर करेंगे।घर की बात है, पार्टी की बात है, थोड़ी देर तकलीफ रहती है, सभी लोग अपने मैदान से क्षेत्र में चुनाव के समय 5 साल काम करते हैं। हम लोग मिलकर सबकी नाराजगी दूर करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे