रायपुर

छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ
22-Oct-2024 6:50 PM
छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर। दुर्ग जिला मछुआरा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ कल्याण समिति रायपुर पंजीयन क्रमांक 2577 समिति के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एम.आर. निषाद व नवनियुक्त ग्राम कोटनी दुर्ग निवासी विरेन्द्र निषाद प्रदेश युवा मंत्री प्रभाग पद पर 20 अक्टूबर को राम जानकी मंदिर महादेव घाट रायपुरा रायपुर में सभी 37 पदाधिकारियों ने शपथ ली।

इस अवसर पर निषाद समाज के नेहरु राम निषाद ग्राम बारना जिला- धमतरी को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका सामाजिक अभिनंदन किया गया। आयोजन में महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य योजना बनाई गई।

कार्यक्रम में सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष समन्वय समिति बाबा मार्तंड सिंह मांझी, कुंवरसिंह निषाद प्रदेश अध्यक्ष निषाद केंवट समाज व गुंडरदेही विधायक, महासचिव मनोहर लाल निषाद, सुरेश कुमार धीवर प्रदेश अध्यक्ष धीवर महासभा, मुकेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष कहरा समाज, भूवन लाल औसरिया प्रदेश अध्यक्ष कहार समाज,  संतोष मल्लाह प्रदेश अध्यक्ष मल्लाह समाज, शरद पारकर, पुनारद निषाद, राजेन्द्र सपाहा, तीरथ निषाद, देवकुमार निषाद, दुष्यंत निषाद, रामेश्वर निषाद, मीना निषाद आदि शामिल हुए।


अन्य पोस्ट