रायपुर

आ रहा ‘दाना’ शुक्रवार की सुबह आ सकती है आंधी
22-Oct-2024 6:32 PM
आ रहा ‘दाना’ शुक्रवार की सुबह आ सकती है आंधी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर। एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल के खाड़ी के ऊपर में स्थित था, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए अवदाब  के रूप में आज सुबह 5:30 बजे बन गया है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर 23 अक्टूबर को एक चक्रवात के रूप में मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है।( इस चक्रवात का नाम च्च्दानाज्ज्  रहेगा।) इसके बाद लगातार उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर प्रबल चक्रवात के रूप में उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 24 अक्टूबर के सुबह बनने की संभावना है और यह उत्तर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के ऊपर पूरी और सागर द्वीप के पास 24 की रात में और 25 की सुबह प्रबल चक्रवात के रूप में तट पार करने की संभावना है।

इस समय इसमें अधिकतम हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। प्रदेश में इसके प्रभाव से बादल छाए रहने, अधिकतम तापमान में गिरावट, न्युनतम तापमान में वृद्धि और हवा की गति में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तथा उड़ीसा से लगे जिलों में वर्षा की संभावना ज्यादा है।


अन्य पोस्ट