रायपुर
अमन का लॉरेंस से कोई सीधा संबंध नहीं-एसएसपी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि झारखंड के गैंगस्टर अमन साव को पूछताछ के लिए पुलिस फिर से रिमांड पर लेगी। सोमवार सुबह मीडिया से चर्चा में सिंह ने कहा कि अब तक की पूछताछ में अमन साव कि इंटरनेशनल गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के बीच कोई सीधा संपर्क, संबंध के प्रमाण नहीं मिले हैं। सिवा इसके की इनके कुछ शूटर दोनों के लिए काम करते हैं। सिंह ने बताया अब तक अमन साव से गंज थाने के अग्रसेन चौक रामसागरपारा में हुई वारदात पर पूछताछ की गई थी। यह पूछताछ उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर की गई थी। इसमें बहुत सी जानकारियां मिली है। आज हम उसे फिर से रिमांड पर लेकर शहर के दो अन्य थानों में दर्ज मामलों को लेकर भी पूछताछ करेंगे। तेलीबांधा पुलिस ने अमन साव को पेश करने प्रोडक्शन आवेदन लगाया है। इसके बाद कोर्ट से वारंट जारी होने पर अमन साव को पेश किया जाएगा। उस पर सुनवाई के बाद ही पुलिस रिमांड पर ले सकेगी। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक अमन को पेश नहीं किया गया था।
अमन साव इस समय रायपुर जेल में न्यायिक रिमांड पर है। पहली बार पांच दिन की रिमांड लेने ये बाद 19 अक्टूबर को पुलिस ने दोबारा रिमांड नहीं मांगा था । और आज एसएसपी ने पुन: रिमांड लेने की बात कही है। उनका कहना है कि तेलीबांधा शूट आउट में मोडसअपरेंडी पता करने रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में 18 और आरोपी रायपुर जेल में बंद हैं।