रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। सिविल लाइन इलाके में दुकान, कार्यालय में चोरी हो गई। अज्ञात चोर ऑफिस के कमरे की खिडक़ी तोडक़र वहां से मोबाइल, 4 हजार नगदी कुल 7 हजार रूपए को चोरी कर दरवाजा अंदर से बंद कर खिडक़ी के रास्ते फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अशोका रतन निवासी राजेश बाईया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेसनेट 28 सेक्टर हाउसिंग बोर्ड कालोनी शंकर नगर में बीएनएस के नाम से किराए के मकान में आफिस है। जहां रोज की तरह राजेश बाईया 2 की शाम को ऑफिस में ताला लगाकर घर चला गया। जो दूसरे दिन सुबह वापस आकर ताला खोल आफिस का दरवाजा खोलने लगा। तो वह अंदर से बंद था। इसकी सूचना उसने मालिक को दी। दोनों ने बज आसपास छानबीन की, बाजू गली में जाकर देखा तो आफिस में लगा खिडक़ी टूटी हुई थी। कोई बज्ञात चोर आफिस का खिडक़ी तोड़ अंदर रखे मोबाइल और दाराज में रखे नगदी को चोरी कर ले गया। चोरी के बाद चोर ने अंदर से आफिस को बंद कर खिडक़ी के रास्ते फरार हो गया। पास में खेल रहे बच्चों से अंदर से दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो आफिस का सामान बिखरा पड़ा था। वहां रखे मोबाइल, 4 हजार नगदी नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर खिडक़ी का ग्रिल तोडक़र चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।