रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन के नंबर वाली गाड़ी में गांजा
21-Oct-2024 4:21 PM
छत्तीसगढ़ शासन के नंबर वाली गाड़ी में गांजा

तस्करी, जयपुर के 2 युवकों सहित 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अक्टूबर। मंदिर हसौद पुलिस ने डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा तस्करी करते राजस्थान के 2 युवकों सहित 3 गिरफ्तार किया है।

इन्हें नेशनल हाईवे 53 में नाकेबंदी कर रंगे हाथों  पकड़ा गया।  मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को नाकेबंदी प्वाईंट लगा  चारपहिया वाहनों की चेकिंग  कर रही थी। इनमें 2 एक्स यू वी रोके गए इनमें 3 व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में तीनों  ने अपना नाम वसीम अहमद, भूपेन्द्र कुमार देवदास एवं शहजाद खान बताया। वाहनों की तलाशी लेने उनमें गांजा मिला। जो ओड़ीसा से लेकर आ रहे थे तीनों को गिरफ्तार कर 165 किलो गांजा एक्सयूवी सी जी/13/एस/0999 एवं थार सी जी/04/पी एफ/6897 कुल कीमत लगभग 55 लाख रूपये जप्त कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। दोनों ही गाडिय़ां आरटीओ रायपुर और रायगढ़ जिले से पासिंग है। इनमें एक्सयूवी में नंबर प्लेट पर छत्तीसगढ़ शासन लिखा हुआ है। यह गाड़ी मो.मुर्तजा खान के नाम से सेकंड ओनरशिप में रजिस्टर्ड है। वहीं रायपुर वाली गाड़ी अशोक पांडे के नाम रजिस्टर्ड है।

गिरफ्तार आरोपी-वसीम अहमद पिता समीर अहमद 29 निवासी हिडोस कसाई मोहल्ला हिंडोन करोली।  शहजाद खान पिता युसूफ खान 30 निवासी ग्राम जयपुर नागोरी खो मोहला मजिस्द के पास थाना नागोरी खो जिला जयपुर दोनो राजस्थान। भूपेन्द्र कुमार देवदास पिता जैकरण देवदास 33 निवासी ग्राम पुरेना मोहारा राजनांदगांव।

18 किलो गांजे के साथ

1 गिरफ्तार, कार जब्त

आमानाका पुलिस ने जीई रोड पर इस्कॉन मंदिर के सामने  से कार सवार युवक को  गांजे के साथ पकड़ा। पूछताछ में वउसने अपना नाम ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज (31) आर.डी.ए. कॉलोनी मकान नंबर 101 हिरापुर वीर सावरकर नगर  रायपुर बताया। कार की तलाशी में  18.500 किलो गांजा कीमत लगभग 1,50,000/- रूपए मोबाईल फोन, कार  सी जी/04/एच सी/1057 कुल  कीमत लगभग 6,50,000/- रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया ।


अन्य पोस्ट