रायपुर
कांग्रेस में कुर्ता फाडऩे जैसे हालात-जायसवाल
21-Oct-2024 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अक्टूबर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों के बीच बयानबाजी जोरों पर है। उपचुनाव के प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस में टिकट फाइनल होने के बाद विरोध होता है । कुर्ता फाडऩे जैसे हालात बनते हैं। इसके ही डर से वो (कांग्रेस) टिकट फाइनल नहीं कर पा रही है।
वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा आज शाम तक हो जाएगी। कांग्रेस पूरी दमदारी के साथ उप चुनाव लड़ेगी।हमने वरिष्ठ नेताओं को वार्डों की जिम्मेदारी दी है। पार्षदों के जिम्मेदारी दी है।
वहीं कांग्रेस के ही पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी में टिकट के कई दावेदार थे,लेकिन टिकट फाइनल होने के बाद सब काम पर लग गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे