रायपुर
22 से बढ़ेगी ठंड
20-Oct-2024 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 अक्टूबर। कल रविवार को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर के ऊपर बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 अक्टूबर को बनने की संभावना है। उसके बाद उसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होने के संकेत है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में नमी का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे और एक दो अन्य स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। इससे उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे