रायपुर

डीडी नगर रोड होगा दुरुस्त
20-Oct-2024 6:40 PM
डीडी नगर रोड होगा दुरुस्त

रायपुर, 20 अक्टूबर। आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने बूढ़ातालाब नीलाभ उद्यान, मुख्य मार्ग, जीई मार्ग, साइंस कॉलेज के बाजू से डीडी नगर गोल चौक रोहिणीपुरम जाने वाले बाईपास मार्ग, एम्स अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग से टाटीबंध चौक तक मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया. आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को डीडी नगर गोल चौक जाने वाले बाईपास मार्ग को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने का कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट