रायपुर

16 सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को किया गया पुरस्कृत
20-Oct-2024 6:25 PM
16 सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को किया गया पुरस्कृत

प्रेस क्लब के आयोजन में ‘छत्तीसगढ़’ के संतोष तिवारी भी पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अक्टूबर। रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित 5 दिवसीय फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के समापन अवसर पर 16 तस्वीरों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विजेता फोटो पत्रकारों को सम्मानित किया।

प्रेस क्लब सदस्यों के लिए आयोजित यह फोटो प्रतियोगिता तीन केटेगरी में आयोजित की गई थी। इसमें न्यूज, पर्यटन-संस्कृति और डेवलपमेंट कैटेगरी में 5-5 पुरस्कार दिए गए। प्रथम, द्वितीय, तृतीय में क्रमश: 21 हजार, 15 हजार और 11 हजार का इनाम रखा गया था। इसके अलावा प्रत्येक कैटेगरी में 5-5 हजार रुपये के 2-2 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

न्यूज वर्ग में भूपेश केशरवानी, दीपेंद्र सोनी और  राज कुमार चतुर्वेदी को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा तथा मनोज देवांगन और  विजय देवांगन को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं पर्यटन एवं संस्कृति में  अरविंद सोनवानी, किशन लोखंडे,  भूपेश केसरवानी को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा तथा गोपाल सोनी और सागर परिकर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। तथा विकास वर्ग में मनोज देवांगन, भूपेश केसरवानी, राजकुमार चतुर्वेदी को पहला दूसरा और तीसरा तथा  संतोष तिवारी और नरेंद्र बंगाले को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।


अन्य पोस्ट