रायपुर

खूबचंद पारख प्रदेश चुनाव होंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ही अध्यक्ष बने रहेंगे।देव को पहला पूर्ण कार्यकाल देने की तैयारी कर ली गई है। पार्टी ने पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे।
बहरहाल प्रदेश अध्यक्ष के लिए किरण देव के आगे कोई चुनौती नहीं है। चार वर्ष का पूर्ण कार्यकाल मिलनी तय माना जा रहा है। किरण, पूर्व अध्यक्ष अरूण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद इसी वर्ष के शुरूआत में मनोनीत किए गए थे। और तब से लेकर अब तक वे संगठन सरकार के साथ तालमेत बनाए हुए हैं।उनका बस्तर का निवासी होना भी प्लस प्वाइंट हैं जहां से अभी केवल एक ही मंत्री है और बस्तर को प्रदेश अध्यक्ष देकर राजनीतिक रूप से बस्तर की अहमियत बनी रहेगी। वैसे भी बीते 24वर्षों में मनोनीत अध्यक्षों को पूर्ण कार्यकाल दिया जाता रहा है। चाहे वह रमन सिंह, शिव प्रताप सिंह, विष्णु देव साय, धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी रहे हों।
पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में सक्रिय सदस्यता शुरू हो गई है। पिछले दिनों खत्म हुए प्राथमिक सदस्यता अभियान में कुल 43.41 लाख आनलाइन और 10लाख आफ लाइन (यानी फार्म भरकर)सदस्य बनाए गए । अब इनमें से ही प्रदेश में करीब एक लाख सक्रिय बनाए जाएंगे। संगठन के हर मंडल (कुल 404)से औसतन 200 सक्रिय सदस्य होंगे। और फिर इन्हीं में प्रदेश सदस्य छांटे जाएंगे। जो प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में भाग लेंगे। इस चुनाव के लिए पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख मुख्य, पूर्व सांसदमधुसूदन यादव पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी,चंपादेवी पावले सह चुनाव अधिकारी होंगी।
सूत्रों का कहना है कि दीपावली और राज्योत्सव के बाद संगठन चुनाव शुरू होंगे। पहले स्थानीय समितियों (यानी बूथ कमेटियों) करीब 24 हजार से अधिक के चुनाव होंगे। उसके बाद 404 मंडल,40 जिला अध्यक्ष के चुनाव होंगे। और फिर प्रदेश अध्यक्ष ।जो दिसंबर के पहले पखवाड़े में होगा। राज्यवार चुनाव प्रक्रिया तय करने और सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए कल दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, महामंत्री पवन साय,सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव,सह प्रभारी सांसद रूपकुमारी चौधरी आमंत्रित हैं।