रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को भेजे एक्स पोस्ट में राज्य में पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को केन्द्र के समान केन्द्र के देय तिथि से बकाया 7त्न डीआर के भुगतान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार तुरंत मध्यप्रदेश से सहमति लेने की मांग की है। क्योंकि दोनों राज्य की सहमति की बाध्यता है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर के 9 महीने के एरियर के भुगतान करने पर आदेश खामोश हैं यानी कि भूपेश बघेल के नक्शेकदम पर चलते ब्यूरोक्रेट के सलाह पर विष्णुदेव साय सरकार ने भी मोदी की गारंटी को नजर अंदाज कर पूरी एरियर की राशि हजम कर ली है।
पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक में गुरुवार को पेंशनरों से भाजपा नीत सरकार के द्वारा सीनियर सिटीजन पेंशनर्स के साथ अन्याय पूर्ण नीति अपनाने पर पेंशनरों ने रोष जाहिर किया बैठक में जे पी मिश्रा, द्रोपदी यादव,पूरन सिंह पटेल, अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर,बी के वर्मा, आर एन टाटी, राकेश जैन, आई सी श्रीवास्तव, कसीमुद्दीन, दिनेश उपाध्याय, ओ पी भट्ट, एस के घातोडे, आर डी झाड़ी, एस के कनौजिया , पी एन उडक़ुड़े, एस के देहारी, डॉ पी आर धृतलहरे, लोचन पांडेय,एस के चिलमवार, नैन सिंह,अयूब खान,आर जी बोहरे,,कुंती राणा,निकोदियस एक्का, सुजाता मुखर्जी,आर के नारद,पी एल सिंह,एम एन पाठक, एस पी एस श्रीवास्तव, शांति किशोर माझी ,कलावती पाण्डे,सी एल चन्द्रवंशी,रमेश नन्दे, प्रदीप सोनी,राजेश्वर राव भोसले,अनूपनाथ योगी, हरेन्द्र चंद्राकर, एम ए खान,बी एल यादव, नरसिंग राम, एम आर वर्मा, मो. कासिम आदि ने विचार व्यक्त कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मोदी की गारंटी को पूरा कर केंद्र के समान डीए एरियर सहित 7 प्रतिशत डीआर के भुगतान करने हेतु तुरन्त आदेश जारी करने की मांग की है।