रायपुर
महामाया स्पंज में हादसा, एक मजदूर की मौत
18-Oct-2024 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अक्टूबर। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के महामाया स्पंज आयरन प्लांट में शुक्रवार दोपहर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम मोहित धीवर बताया गया है। धरसीवां पुलिस के अनुसार प्लांट में काम के दौरान उसे सुरक्षा उपकरण नहीं दिया गया था। प्लांट के मजदूर इस घटना के बाद परिजनों को मुआवजा देने प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच कर रही है। इलाके के अन्य संयंत्रों में इस तरह की लापरवाही के मामले सामते आते रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे