रायपुर

घरेलू विवाद पर पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति को आजीवन कारावास
18-Oct-2024 7:01 PM
घरेलू विवाद पर पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति को आजीवन कारावास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अक्टूबर। विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा में एक वर्ष पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी पति अनिल गिलहरे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना अपै्रल 2023 की है। जब अनिल और अमरीका गायकवाड़ के बीच घर पर खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान अनिल गिलहरे ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर अनिल गिलहरे को मामले में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा, पांच सौ रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया। जिसका भुगतान नहीं करने पर 6 माह का सश्रम  कारवास से दंणित किया है।

लोक अभियोजन पक्ष से विजय कुमार यादव ने बताया कि घटना 10 अपै्रल 2023 की है। बुधारु भारती ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लडक़ी अमरीका गायकवाड़ ने उनके ही गांव के सुखनंदन गायकवाड़ से प्रेम विवाह किया था। उसके दामाद का भांजा अनिल गिलहरे उसी के साथ रहता था। उसी दौरान अमरीका गायकवाड़ एवं आरोपी अनिल गिलहरे दोनों के बीच प्रेम संबंध के चलते मंदिर हसौद में रहते थे करीब एक वर्ष से अमरीका गायकवाड़ व अनिल गिलहरे किराए के मकान में रहते थे। आरोपी अनिल गिलहरे कई काम धंधा नहीं करता था। इस वजह से दोनों में आए दिन झगड़ा विवाद होता था। अपै्रल 23 को अनिल और अमरीका के बीच  खाना बनाने की बात को लेकर विवाद गया। इस दौरान विवाद के चलते रात 2.00 बजे के आस-पास अनिल गिलहरे ने अमरीका गायकवाड़ का गला दबाकर हत्या कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिल गिलहरे के खिलाफ 302 का अपराध दर्ज गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां मृतिका के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर अनिल गिलहरे के द्वारा अमरीका गायकवाड़ की मौत होना पाया गया। जिसे भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए, आरोपी अनिल गिलहरे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 5सौ रूपए का अर्थदण्ड भी आरोपित किया गया।


अन्य पोस्ट