रायपुर

श्रीनारायणा में तिल्दा के मरीज का लीवर ट्रांसप्लांट
18-Oct-2024 6:59 PM
श्रीनारायणा में तिल्दा के मरीज का लीवर ट्रांसप्लांट

रायपुर, 18 अक्टूबर। श्री नारायणा हास्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि भविष्य में यहाँ पर कैडवरिक लिंब ट्रांसप्लांट ( हाथ पैर एवं अन्य ऑर्गन्स का ट्रांसप्लांट) तथा हार्ट ट्रांसप्लांट भी अतिशीघ्र ही प्रारंभ होगा, नारायणा हॉस्पिटल के लीवर ट्रांसप्लांट एवं जी.आई.सर्जन डॉ.हितेश दुबे ने बताया कि लीवर सिरहोसिस जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे तिल्दा निवासी, 59 वर्षीय अनिल कुमार यादव की बेटी वंदना यादव राठी ने अपना पार्शियल लीवर उन्हें खुशी खुशी डोनेट कर पिता के प्रति अपने अगाध स्नेह को व्यक्त कर एक अनूठी और यादगार मिसाल पेश की। अनिल का लीवर खराब हो जाने के कारण उन्हें बार-बार पीलिया होने का खतरा बना हुआ था। पेट में पानी भर जाता था। इन सभी कांम्प्लीकेशनों के कारण मरीज की तबीयत बिगडऩे लगी थी।      

दो ओटी में लगातार 12 घंटे चली इस मेजर सर्जरी में, जहाँ एक ओटी में डोनर का लीवर निकाला जा रहा था, तो उसी समय दूसरे ओटी में मरीज के लीवर के खराब हिस्से को निकाला जा रहा था । जिसमें हैदराबाद के लीवर  ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. सचिन वी.डागा और उनकी पूरी टीम, हास्पिटल के लीवर ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ.भाविक शाह,  एनेस्थेटिक द्वय डॉ. सी.पी.वट्टी एवं डॉ.निशांत त्रिवेदी और  हैदराबाद की एनेस्थेटिक टीम के डॉ. रवि चंद सी.एस., डॉ.राघवेंद्र रेड्डी,डॉ. प्रमेश , डॉ.प्रवीण एवं डॉ मनोज और वहाँ की पूरी लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने मिलकर मरीज की जान बचाई।


अन्य पोस्ट