रायपुर

हिट एण्ड रन: तेज रफ्तार वाहन ने सडक़ किनारे सो रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत
17-Oct-2024 6:33 PM
हिट एण्ड रन: तेज रफ्तार वाहन ने सडक़ किनारे सो रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अक्टूबर। राजधानी में हिट एण्ड रन का मामला सामने आया है। आधी रात अज्ञात वाहन चालक ने सडक़ किनारे सो रहे बुजुर्ग को कार से रौद कर फरार हो गया। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दुसरी और दो माह पूर्व भी रिंग रोड नम्बर 1 के पास सडक़ पार कर रहे सुमीत पटेल की वाहन की ठोकर लगने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

ऐसी ही घटना कल रात सिविल लाइन इलाके में बंजारी वाले बाबा मजार के पास हो गई। जिसमें शेख रफी उम्र 65 साल ईदगाह भाठा निवासी को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। घायल का मेकाहारा में लिए ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पीएम कराया गया। अज्ञात चाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। 

पत्नी शेख जुबेर व पुत्र शेख मुनीर ने बताया कि कल रात को मृतक शेख रफी बंजारी बाबा मस्जिद के पास गया था। जहां वह वहीं पेड़ के पास सो गया। रात करीबन 00.30 बजे कोई अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज, लापारवाही चलाकर शेख रफी को एक्सीडेंट कर फरार हो गया। रहगीरों ने शेख रफी को मेकाहारा अस्पताल मे ईलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शेख रफी की

मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 194 बीएनएसएस का अपराध पंजीबद्ध किया। मर्ग जांच पर मामला 106  का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

अभनपुर इलाके के ग्राम कोलर के पास अज्ञात वाहन चालक ने रास्त ंमें जा रहे उमेंद्र यादव 61 वर्ष को पिछे ठोकर मार दी। गंभीर चोट लगने से उमेंद्र यादव की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 281, 106 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट