रायपुर

रायपुर, 16 अक्टूबर। कल चलती स्कूटी को ठोकर लगने, चंदा की राशि का हिसाब ठीक से नहीं करने की बात और घरेलू बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बाइक की चाबी, ईंट पत्थर और हाथ मुक्के से हमला हो गया।
आमानाका इलाके में हीरापुर आरडीए कालोनी में दुर्गा समिती चंदा के रूपयों के हिसाब किताब ठीक से नहीं करने की बात को लेकर विवाद हो गया। कालोनी के रहने वाले प्रकाश दुबे (सिटटु ) प्रिंस सिंह, मुकेश सोनी , रितेश सिंह ने जितेंद्र सिंह के साथ गाली गलौज कर हाथ मुक्का और चाबी से हमला कर चोट पहुंचाया।
जितेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को दुर्गा चंदा का हिसाब कर रात 11.50 बजे विशाल गिरी के साथ धर जा रहे थे। टाटीबंध बैंक ऑफ बडौदा के पास पहुचे थे तभी पीछे रूकने की आवाज आई तो वे वहां रूक गया। .प्रकाश दुबे (सिटटु ) प्रिंस सिंह ,मुकेश सोनी , रितेश सिंह आए और चंदा हिसाब किताब से सहमत नहीं होने की बात कर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान प्रकाश और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे बाइक की चाबी, रितेश सिंह अपने हांथ मे रखे किसी नुकीले चीज से बांये हांथ पीठ पर हमला कर घायल कर दिया।