रायपुर

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आप की तैयारी, जोगी कांग्रेस के लोगों का प्रवेश
16-Oct-2024 7:11 PM
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आप की तैयारी, जोगी कांग्रेस के लोगों का प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अक्टूबर। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अन्य दलों के   प्रतिष्ठित लोगों ने पार्टी प्रवेश किया।  जनता कांग्रेस के प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुनील किरन , बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष नीलेश  सहित,तिल्दा,नेवरा बलौदाबाजार, जांजगीर चांपा के कई ब्लॉक  और मंडल अध्यक्ष आदि ने आप में पार्टी प्रवेश किया।

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, शहर जिलाध्यक्ष पुनारद निषाद ने स्वागत करते हुए कहा कि बताया कि लोग अन्य पार्टीयो के चुनाव के दौरान किये जाने वाले लोकलुभावने वादों को समझ चुके हैं। युवा जान गया है कि आम आदमी पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी समस्याओं का हल निकल सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा एवं नंदन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि आनेवाले निकाय चुनाव इन युवाओं के साथ  प्रभावी ठंग से लड़ेंगे और जीतेंगे।

इस मौके पर प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ, प्रदेश संगठन मंत्री तेजेन्द्र तोड़ेकर, प्रदेश संयुक्त सचिव एम एम हैदरी,संतोष कुशवाहा,  लोकसभा सचिव प्रदुमन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, वरिष्ठ साथी सुरेन्द्र बिसेन, लक्ष्मण सेन ,इमरान खान, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे।


अन्य पोस्ट