रायपुर

हाईकोर्ट का आदेश- एसआई चयन सूची 15 दिन में घोषित करे सरकार
16-Oct-2024 4:51 PM
हाईकोर्ट का आदेश- एसआई चयन सूची 15 दिन में घोषित करे सरकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर।
  बिलासपुर हाईकोर्ट ने अभी अभी एक फैसला सुनाते हुए एसआई भर्ती की चयन सूची 15 दिन में घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच सैकड़ों अभ्यर्थी अपने रिजल्ट एवं नियुक्ति पत्र  की मांग को  लेकर  बुधवार पूर्वान्ह  पुन: डिप्टी सीएम (गृह) विजय शर्मा के बंगले पहुंचे। बीते तीन महीने में मंत्री 3 बार  के 2-2 हफ्ते में आदेश निकालने का आश्वासन दे चुके हैं। पिछली बार तो सभी अभ्यर्थी बूढ़े माता पिता के साथ सडक़ पर धरना दे चुके हैं।

गृह मंत्री के 3 बार के  आश्वासन के बाद भी आज तक रिजल्ट जारी नहीं किये हैं। रिजल्ट और नियुक्ति की मांग के लिए लगभग 800-1000 अभ्यर्थी राजधानी पहुँचे । इस बार अभ्यर्थी बिना रिजल्ट लिए नहीं जाएंगे । जब तक रिजल्ट नहीं आता तब तक अभ्यर्थियों के साथ साथ उनके परिवार वाले भी बड़ी संख्या मे आज गृह मंत्री निवास मे बैठेंगे। इससे पूर्व अभ्यर्थियों द्वारा राजधानी रायपुर मे अलग - अलग जगह भीख मांगना , आमरण अनशन , मुंडन संस्कार , रक्तदान कार्यक्रम ,  स्वच्छता अभियान , रिजल्ट और नियुक्ति के लिए महायज्ञ इत्यादि का आयोजन किया जा चुका है ।


अन्य पोस्ट