रायपुर
रायपुर, 16 अक्टूबर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव की घोषणा के बाद यहां से आठ बार विधायक रहे और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि नौंवी बार भी मतदाता भाजपा को जिताएंगे। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के इस दावे पर कि दक्षिण जीतना कुछ मुश्किल हैं लेकिन हम कोशिश करेंगे, अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सरकार बनाने का भी दावा किया था। लेकिन जनता ने भाजपा को सरकार में बिठाया। हम नौंवी बार भी जितेंगे। और हम रायपुर को राजधानी के अनुरूप बनाएंगे । उप चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में मीडिया से चर्चा में कहा कि रायपुर दक्षिण मेरी जिम्मेदारी है। वे एक दिन के दिल्ली दौरे के बाद आज शाम रायपुर लौटेंगे। भाजपा मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण में जनता ने लगातार बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पर भरोसा जताया है। हम विष्णु देव साय के 10 माह के कार्यकाल लेकर जनता तक जाएंगे।
हमें पूर्ण विश्वास है कि पुन: जनता भाजपा पर भरोसा जताएगी। उन्हें आज भी कांग्रेस के 5 साल का कुशासन याद होगा।