रायपुर
मूणत के प्रयास से पश्चिम विस को एक और सडक़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। पश्चिम विधायक राजेश मूणत के प्रयासों से गुढिय़ारी को एक और फोरलेन सडक़ प्रदान कर दी है। यह सडक़ शुक्रवारी से शुरू होकर प्लेटफार्म-5 स्थित रेलवे फाटक को जोड़ेगी। जो पूरी तरह फोरलेन होगी। अभी यह सडक़ कई जगह बेहद संकरी है। लगभग पौन किमी की इस सडक़ के निर्माण के लिए लोनिवि 26.52 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी है। इसके लिए मूणत ने सीएम विष्णुदेव साय, और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम क्षेत्र में सडक़ों का इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ाने के लिए और बड़ी कोशिशें की जाएंगी। शासन से जारी आदेश में कहा गया है कि इस सडक़ के निर्माण का टेंडर जारी करने से पहले सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति ली जाए। इस सडक़ पर पुल-पुलिया बनानी हो तो उसका ड्राइंग-डिजाइन भी फाइनल करवा लिया जाए। सडक़ की चौड़ाई बढ़ाने के लिए भूअर्जन करना होगा।
प्रस्ताव के अनुसार भूअर्जन की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। मूणत ने गुढिय़ारी समेत समूचे रायपुर पश्चिम की फ्री तथा क्लीयर एंट्री के लिए इस सडक़ का प्रस्ताव तैयार करवाया था। यह सडक़ केवल स्टेशन ही नहीं, बल्कि गुढिय़ारी को स्टेशन इलाके से जोडऩेवाली महत्वपूर्ण सडक़ भी है। यह कई जगह संकरी है, इसलिए ट्रैफिक में दिक्कतें होती हैं। विशेषज्ञों तथा शुक्रवारी इलाके के लोगों से लंबे विचार-विमर्श के बाद मूणत ने प्रस्ताव में सभी सुझावों को शामिल किया था।