रायपुर
जान जोखिम में डालकर कर रहे सडक़ पार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। हाईवे में ऐसा नजारा आम हो गया है। लोग शार्टकट के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालकर सडक़ पार करते हैं। ऐसे में किसी बड़ी दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। साथ ही यातायात की समस्या भी होने लगती है। शहर से लगे रिंग रोड नम्बर 1 में ये नजारा रोज देखने को मिल जाता है। लोग सुबह घर से काम के लिए निकलते हैं। और जलदी जाने के चक्कर में जोखिम भरा शार्टकट का रास्ता अपना रहे है। शहर के आउटर से जाने वाले इस रोड पर सरोना, कुशालपुर, भाठागांव, संतोषीनगर और तेलीबांधा के पास सडक़ों पर देखी जाती है। वहां पीडब्लूडी की और से हाईवे में वाहनों की सुगमता से आवाजाही और हाईवे किनारे बसे लोगों की आवाजाही के लिए आव्हरब्रिज बनाया गया है। लेकिन लोग घूम कर जाने की बजाए अक्सर शार्टकट का रास्ता अपनाते हैं। ऐसे में हाईवे पर दौड़ रही तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
लोग अक्सर जल्दबाजी व शार्टकट के चक्कर में सडक़ पर बने डिवाइडर को तोड़ और रेलिंग आदि फांदकर सडक़ पार करते हैं। बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इनमें कई ऐसे लोग भी दिखीं, जो वाहनों के बीच से सडक़ पार कर रहे थे। स्थनीय लोगों ने बताया कि यहां सुबह से ही गाडिय़ों और पैदल चलने वालों का रेला लगा रहता है। पुलिस चेकिंग से बचने भाग रहे शहर से लगे रिंग रोड नम्बर एक पर रायपुरा चौक, भांठागांव चौक के पास यातायात पुलिस की चेकिंग से बचने लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आते, और बीच का रास्ता चुन खतरों का सामना कर हाईवे को पार करते है।
हाईवे होने के कारण सडक़ पर भारी संख्या में गाडिय़ां दौड़ती है। इस रास्ते पर बड़े अफसर और मंत्रियों के काफिले भी निकलते हैं। पर लोगों की परवाह किसको है।