रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने वार्ड 20 के बडा भवानी नगर कोटा क्षेत्र में 6 स्थानों पर 57 लाख रू. की स्वीकृत लागत से नवीन विविध विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इस मौके पर पार्षद व एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, पार्षद भोलाराम साहू, पूर्व पार्षद ओंकार बैस, पुरूषोत्तम देवागन, प्रीतम ठाकुर, जोन 8 के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
इनमें हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोटा मंगल भवन के पास सतनामी पारा में आदर्श आंगनबाडी भवन निर्माण 10 लाख , बडा भवानी नगर में प्राथमिक शाला भवन का जीर्णोद्धार, शौचालय पेयजल की व्यवस्था 10 लाख रू. में, शिक्षक कालोनी में उद्यान का जीर्णोद्धार 10 लाख में, बडा भवानी नगर में सुलभ शौचालय के पास सामुदायिक भवन और रंगमंच निर्माण के लिए 10 लाख रूपए मंजूर किए गए थे। मूणत ने महिलाओं की मांग पर सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यो हेतु सामुदायिक भवन बनाने 10 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की ।