रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। प्रवर्तन निदेशालय रायपुर कोल घोटाले के आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी। ईडी के आवेदन पर एसीबी ईओडब्लू विशेष कोर्ट ने अनुमति दे दी है। ईडी सूर्यकांत तिवारी, रजनीकांत तिवारी समेत 3 लोगों से जेल में पूछताछ करेगी।कुछ नए तथ्य मिलने के बाद ईडी ने जेल में पूछताछ की अनुमति मांगी है। तीनों आरोपी एसीबी/ईओडब्ल्यू की न्यायिक रिमांड में रायपुर जेल में बंद है। कोयला घोटाले मामले की आरोपियों निलंबित आईएएस रानू साहू को ईडी गिरफ्तार कर सकती है। गिरफ्तारी के बाद रानू साहू को कस्टोडियल रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। ईडी ने कोर्ट में प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने आवेदन लगाया है।
कांग्रेस शासन काल में कोल लेवी और मनी लॉड्रिंग के मामले में साढ़े 4 सौ करोड़ की वसूली सामने आई थी। इसे लेकर पूर्व सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया , निलंबित आईएएस समीर विश्नोई समेत एक दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी, और कारोबारी बीते दो वर्षों से जेल में हैं।