रायपुर
नेता विधायकों पर दर्ज 11 मामले वापस, 47 कैबिनेट को
16-Oct-2024 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 अक्टूबर। डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हुई। इसमें राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की वापसी पर चर्चा हुई। इसमें गृह विभाग ने 58 प्रकरण पेश किए। इनमें से उप समिति ने 11 मामले खत्म करने की सिफारिश की और 47 मामले कैबिनेट को रिफर किया। ये मामले कांग्रेस शासनकाल में भाजपा नेताओं, विधायकों, और वर्तमान मंत्रियों पर दर्ज किए गए थे। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहीं । मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे