रायपुर

नदी में अधेड़ की लाश, जांच में जुटी पुलिस
15-Oct-2024 6:38 PM
नदी में अधेड़ की लाश, जांच में जुटी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 अक्टूबर। डीडीनगर इलाके में महादेव घाट स्थित खारुन नदी में तडक़े एक अधेड़ की लाश मिली है। शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।   मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक नदी में मिले आज सुबह अधेड़ की मिली है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके और मामले के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।


अन्य पोस्ट