रायपुर

डीए और डीआर कल घोषित करे कैबिनेट
15-Oct-2024 6:34 PM
डीए और डीआर कल घोषित करे कैबिनेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 अक्टूबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को सोशल मीडिया से संदेश भेज कर होने वाली केबिनेट बैठक में राज्य के पेंशनरों और कर्मचारियों को मोदी के गारंटी के परिपालन में जनवरी 24 से बकाया 4 प्रतिशत डीए डीआर की किस्त एरियर सहित देने की निर्णय लेने का आग्रह किया है ताकि राज्य के कर्मचारियों को दिवाली पूर्व अपने परिवार की जरूरत को पूरा करने में आर्थिक सहायता प्राप्त हो । 4 प्रतिशत डीए डीआर के साथ ही दिवाली के पहले इस माह का पेंशनरों को पेंशन और कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने का आदेश जारी करने की मांग की है।


अन्य पोस्ट