रायपुर

रायपुर, 14 अक्टूबर। सम्पूर्ण भारत मे मनाए जा रहे 20 वी सदी के महान प्रथमचार्य आचार्य श्री शांतिसागर महाराज केआचार्य पदारोहण दिवस पर प्रत्येक जिनालय में ध्वजारोहण के कार्यक्रम हुए।
श्री सन्मति नगर दिगम्बर जैन मंदिर, फाफाडीह रायपुर के कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद बडज़ात्या, सचिव सुरेश पाटनी, कोशाध्यक्ष पवन रारा एवं समाज के सदस्य मौजूद रहे। विदित हो कि 100 वर्ष होने के उपलक्ष्य में महान दिगम्बरचार्य श्री शांतिसागर महाराज का यह वर्ष शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का सम्पूर्ण भारत वर्ष की जैन समाज ने निर्णय
लिया है।
आचार्य शांतिसागर जी महाराज के जीवन काल मे अनेक उपसर्ग आए,जिन्हें समता पूर्वक सहन करते हुए अपने शांतिसागर नाम को सार्थक किया। 18 सितंबर 1955 को प्रात: 6:50 बजे ओम सिधोहम का ध्यान करते हुए आचार्य श्री ने नश्वर देह त्याग किया। यह जानकारी आयोजन के छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय गोधा(जैन) ने दी।