रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अक्टूबर। रायपुर में विधानसभा और उरला इलाके में शनिवार शाम को दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को बहलाफुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 137-2 का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक विधानसभा इलाके में 17 साल की नाबालिग लडक़ी का अपहरण हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहलाफुसलाकर और अन्य प्रलोभन देकर अपहरण कर ले गया। परिजनों ने थाना जाकर लडक़ी के गायब होने की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि शनिवार को मोहल्ले में दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व मनासा जा रहा था। इस दौरान लडक़ी बिना बताए घर से निकली थी। जो देर शाम तक घर नहीं पहुंची। आस पड़ोस और रिश्तेदारों में भी पूछताछ करने पर लडक़ी का कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने अपहर होने के शक में थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर उरला इलाके में भी 16 साल की नाबालिग लडक़ी गायब हो गई। शनिवार दोपहर घर से निकनी लडक़ी घर नहीं पहुंची। लडक़ी के लापता होने की जानकारी होने पर देर शाम खोज खबर ली गई। काई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने थाना जाकर लडक़ी के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 137-2 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर लडक़ी सहित आरोपी की पतासाजी की जा रही है।