रायपुर

सारेगामापा की संगीत संध्या में झूमा गुढिय़ारी
13-Oct-2024 4:24 PM
सारेगामापा की संगीत संध्या में झूमा गुढिय़ारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अक्टूबर। नवरात्रि  की अष्टमी, नवमी के शुभ अवसर पर बंगाली महिला मंडल तिलक नगर गुढिय़ारी ने  सियान सदन में  संगीत संध्या का आयोजन किया। सारेगामपा संगीत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किए। इस संगीत संध्या में संगीत गुरु डा एन डी चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में  राहुल चक्रवर्ती के संयोजन में कुलदीप कोल्हेकर , प्रत्यक्ष निगम , सत्यम निगम , सावनी बजाज , सोमा कोरी, आयुषी लोधी , स्वस्ति धामने, रुद्राक्ष चक्रवर्ती,श्रीजा चक्रवर्ती, अनुष्का भट्टाचार्य, मिस्शका सरदार , शरण्य आदित्य, संचित आदित्य, पृथ्वी तांडी,  भूमि सागर, लता महानंद ये भजन गीतों ने  उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


अन्य पोस्ट