रायपुर

मठ मंदिरों की जमीन के मूल्यांकन में खेला पहले भी होते रहा है
10-Oct-2024 6:30 PM
मठ मंदिरों की जमीन के मूल्यांकन में खेला पहले भी होते रहा है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अक्टूबर। चंगोराभाठा स्थित सीरेवेश्वर नाथ महादेव मंदिर की जमीन बिक्री का मामला विशुद्ध रूप से कम मूल्यांकन से जुड़ा है और खरीदार को फायदा पहुंचाने से जुड़ा है।

इसी तरह से पूर्व के वर्षों में भी जमीन के बदले जमीन के ऐसे मामले होते रहे हैं। खासकर मठ मंदिरों की जमीनों पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त भूमाफिया की नजरें रहीं है। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार वर्षीय 2003-04 के दौरान दूधाधारी मंदिर के सामने की जमीनों को लेकर भी ऐसे ही प्रयत्न किए गए और भूमाफिया सफल भी रहे। भू माफिया, शहर के बीच की जमीन के बदले दूर दराज के क्षेत्र में सस्ती जमीन ट्रस्ट कमेटी या जिला प्रशा को देते रहे हैं। 03-04 में  दूधाधारी मंदिर जमीन के मामले में तो नियम प्रक्रिया बताने वाले जिला प्रशासन के अमले तक को बदलने का उपक्रम किया गया था।

 इसी तरह कुछ वर्ष पूर्व पाटन इलाके में जामगांव में महामाया मंदिर की जमीन को लेकर भी राजस्व नियमों की ऐसी ही धज्जियां उड़ाई गई। सरकारों के जबाव में जिला प्रशासन ऐसा करने मजबूर किए जाते रहे हैं। जिला कलेक्टर, एवं पंजीयक जमीन को लेकर मूल्यांकन पर गंभीरता बरते तो इस पर रोक लगाई जा सकती है। जानकारों ने उदाहरण के साथ  बताया कि भू माफिया जयस्तंभ चौक के पास की जमीन लेकर भाठागांव,चंगोराभाठा तुलसी   मांढर जैसे दूर दराज में एवज में जमीन देते हैं।

इसका दस्तावेजी प्रमाण स्वयं रजिस्ट्री के समय रजिस्ट्री शुल्क निर्धारण के लिए दोनों जमीन का बाजार मूल्य मुख्य आधार है। मूल्यांकन में खेला होता है। क्षेत्रफल कोई आधार नहीं होना चाहिए। मूल्यांकन ही मूल आधार होना चाहिए?। प्राचीन महामाया मंदिर जिसके नाम से पाटन तहसील में जामगांव एम अर्थात महामाया जामगांव है, वहां की 26 एकड़ जमीन दो फसली विकसित जमीन लेकर उसके बदले में रूही की भाठा जमीन को देकर उसके बदले सरकार ने मंदिर की जमीन लेने का प्रयास किया था।  अंतत: ट्रस्ट कमेटी द्वारा उच्च न्यायालय में प्रकरण दाखिल कर वर्तमान में स्थगन प्राप्त किया गया है। अन्यथा महामाया मंदिर की भी बेशकीमती कीमती जमीन पर भू माफिया की गिद्ध दृष्टि थी।


अन्य पोस्ट