रायपुर
रायपुर-दुर्ग के कारोबारियों के निकले कार्टून, सभी ने सीधे अफसरों से किया सेंटलमेंट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अक्टूबर। मौदहापारा के केके. रोड में सोमवार को जब्त चांदी का सेटलमेंट हो गया है। यह चांदी रायपुर और दुर्ग के सराफा कारोबारियों की बताई गई है । दुर्ग के 12 कारोबारी हैं।
इन सभी कारोबारियों ने मंगलवार बुधवार को व्यक्तिगत रूप से जीएसटी अफसरों से संपर्क कर अपना अपना माल कल छुड़वा लिया। इन कारोबारियों में सराफा एसोसिएशन के एक उपाध्यक्ष भी बताए गए हैं। इनके नाम न क्राइम ब्रांच पुलिस बता रही है न जीएसटी और जिला प्रशासन के अधिकारी। 982 किलो अवैध चांदी पर जीएसटी विभाग ने 3-3 फीसदी टैक्स और पेनाल्टी (कुल 6फीसदी) विधि अनुसार राजस्व के अलावा बेनामी समझौता सेटलमेंट शुल्क भी लिए जाने की खबरें हैं। विभाग को कुल 22 लाख रूपए टैक्स मिला है। मंगलवार को जब्त 928 किलो चांदी की कीमत 9 करोड़ बताई गई है।
जीएसटी के ई-वे बिल विंग इस मामले की जांच कर रहा था।अफसरों के मुताबिक कुछ पैकेट के बिल बिल्टी हैं। समझा जा रहा है कि माल के खरीददार और विक्रेता ने कुछ बिल वाले माल के साथ शेष को बिना बिल लेनदेन किया गया । विभाग, बिल वाले चांदी और बिना बिल वाले पर अलग अलग टैक्स पेनाल्टी की गणना कर रहा है। । इस बीच कल दो कारोबारी जीएसटी दफ्तर पहुंचने की जानकारी दी गई है। वहीं सराफा कारोबारी और उनके संगठन के पदाधिकारी सरकार स्तर पर मंत्री और अन्य लोगों से संपर्क भी किया। इस मामले की जांच कलेक्टर जैसे उच्च अधिकारी की निगरानी और मार्गदर्शन में की गई थी।