रायपुर

6 जिलों की 8 सडक़ों से लिए केंद्र ने दिए 892.36 करोड़
08-Oct-2024 8:48 PM
6 जिलों की 8 सडक़ों से लिए केंद्र ने दिए 892.36 करोड़

रायपुर, 8 अक्टूबर। राज्य के बेमेतरा, मुंगेली, राजनांदगांव, जशपुर, बिलासपुर और खैरागढ़ जिलों में 8 राज्य सडक़ खंडों के विकास के लिए सीआरआईएफ योजना के तहत 892.36 करोड़ रुपये की स्वीकृति  प्राप्त हुई है। सीएम विष्णु देव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी, और सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडक़री का आभार जताया है। साय ने ट्वीट में कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि इन सडक़ों के निर्माण से प्रदेश में विकास को और अधिक रफ्तार के साथ आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी एवं जनसुविधाओं का विस्तार होगा। इन परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए  आपका समस्त प्रदेशवासियों की ओर से सहृदय आभार।


अन्य पोस्ट