रायपुर
मनेन्द्रगढ़ में बेवरेज डिपो खुलेगा, चार जिलों को होगी सप्लाई
07-Oct-2024 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल की बैठक आज आबकारी भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। संचालक मंडल ने पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा और नए एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में कार्पोरेशन दुर्ग एवं बिलासपुर के गोदामों में हाउस कीपिंग कार्य की निविदा जारी करने अरसनारा-दुर्ग गोदाम के लिए एक जेनरेटर क्रय करने की भी स्वीकृति प्रदान की गयी। जायसवाल ने सरगुजा संभाग में वाइन की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आस पास के जिलों में स्टाक उपलब्धता के लिए मनेंद्रगढ़ में बेवरेज डिपो या गोदाम खोलने संचालक मंडल ने सहमति दी । बैठक में सचिव आबकारी श्रीमती आर शंगीता, एमडी श्याम धावड़े, सचिव वित्त विभाग श्रीमती शारदा वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे