रायपुर

खमतराई से गोबरा तक मारपीट, धारदार हथियारों का इस्तेमाल
07-Oct-2024 4:17 PM
खमतराई से गोबरा तक मारपीट, धारदार हथियारों का इस्तेमाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर।
रविवार को खमतराई से गोबरा नवापारा तक मारपीट और धारदार हथियारों के इस्तेमाल की चार घटनाएं हुईं।
 मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर नगर खमतराई में काजल फैंसी दुकान के पास रात 8.30 बजे नुकीली चीज से हमला किया गया । रामनरेश साहू (48) के भतीजे भावेश साहू के साथ पुराने विवाद पर मोहल्ले के भार्गव राव,कृष्णा साहू, लोकेश व साथियों ने गाली गलौज मारपीट की। और इन्हीं में से किसी ने नुकीली चीज से हमला कर घायल किया। हमलावर पकड़ से बाहर हैं।

इसी तरह से शाम 6 बजे बड़ा अशोक नगर में पूजन चौहान,नीलम चौहान ने अभिषेक यादव (23) के साथ गाली गलौज मारपीट की । और पत्थर मारकर घायल किया। गोबरा नवापारा इलाके के कुरा बस स्टैंड चौक पर मारपीट हुई। हरिराम साहू,हेमिन बाई,गोवर्धन पारख ने डगेश साहू को पान ठेला न  हटाने को लेकर गाली गलौज मारपीट की । डगेश और हरिराम ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इन सभी मामलों को पुलिस ने धारा 296,351-2,115-2,331-6,3-5 के तहत दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट