रायपुर

प्रयास सड्ढू के प्राचार्य को हटाया गया
07-Oct-2024 4:17 PM
प्रयास सड्ढू के प्राचार्य को हटाया गया

रायपुर, 7 अक्टूबर। पिछले सप्ताह प्रयास विद्यालय सड्डू के छात्रों के प्रदर्शन की परिणति में अजाजजा विकास विभाग ने  प्राचार्य को हटा दिया है। अरविंद कुमार को प्रभार सौंपा गया है. मंजूला तिवारी, प्रभारी प्राचार्य / प्रशासकीय अधिकारी प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी रायपुर को प्रयास आवासीय विद्यालय बालक सड्डू रायपुर का अतिरिक्त संपूर्ण प्रभार सौंपा गया था। उक्त आदेश को निरस्त कर दिया गया है। अरविंद कुमार जायसवाल, व्याख्याता / प्रभारी सहायक संचालक, कार्यालय आयुक्त, नवा रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक प्राचार्य / प्रशासकीय अधिकारी, अजजा प्रयास  सड्डू का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। 


अन्य पोस्ट