रायपुर
एक मात्र वारिस बता कर जमीन अपने नाम कर ली
05-Oct-2024 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 अक्टूबर। एक मात्र वारिस बताकर पौने छ सौ वर्ग फीट जमीन अपने नाम करवाने वाले के खिलाफ दूसरे हक दारों ने 420 का मामला दर्ज कराया है। इस कब्जे का खुलासा करीब 4 वर्ष बाद होने पर कल रिपोर्ट दर्ज कराई गई । गोलबाजार पुलिस ने रहमानिया चौक निवासी अब्दुल नासिर (46) की रिपोर्ट पर धारा 420,467-68 का अपराध दर्ज किया है। नासिर के मुताबिक सलीम खान ने स्व.भूरे खान और स्व.बेगम खान का एक मात्र वारिस बताता है। और भूरे खान की गौसिया मस्जिद संतोषी नगर के पास स्थित 576 वर्ग फीट जमीन 27-11-19 से 17-1-20 ये बीच किसी दिन सरकारी दस्तावेज में अपने नाम दर्ज करा ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे