रायपुर
शादी डॉट कॉम में परिचय, युवती को बुलाकर अश्लील हरकत
05-Oct-2024 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 अक्टूबर। शादी डॉट कॉम में परिचय के बाद हुई मुलाकात में अश्लील हरकत करने वाले युवक पर युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आमानाका पुलिस के अनुसार यह मामला 29 सितंबर की रात 10 बजे का है। बजरंग चौक धमतरी निवास 30 वर्षीय युवती का परिचय शादी डॉट कॉम साइट पर हुआ था। दोनों ने विवाह के लिए एक दूसरे का बायोडेटा अपलोड किया था। युवक मनोज डड़सेना (33) ने शादी संबंधी चर्चा के लिए युवती को रात 10 बजे एम्स टाटीबंध के सामने गगन रेसीडेंसी के पास बुलाया था। चर्चा के दौरान युवक ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। किसी तरह से युवती वहां से भागकर आमानाका थाने पहुंची और. रिपोर्ट दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे