रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अक्टूबर। पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस में चढऩे के प्रयास में पैर फंसने से यात्री की मौत हो गई। इस वजह से ट्रेन करीब डेढ़ घंटे विलंब से रवाना की गई।
यह हादसा शुक्रवार सुबह 9.30-10 बजे के बीच की है। जब पुरी से आकर अहमदाबाद जा रही ट्रेन में हुआ। रायपुर स्टेशन से दुर्ग की ओर जाने ट्रेन स्टार्ट ले चुकी थी। इसी दौरान एक कोच में सवार होने के प्रयास में यात्री का पैर पायदान की जालीदार सीढ़ी में फंस गया। और यात्री ट्रेन के साथ प्लेटफार्म पर घसीटाता रहा। यह ट्रेन की चेन खींचकर रोका गया।
गैस कटर से पायदान काटकर और प्लेटफार्म के टाइल्स को तोड़ा गया। और यात्री को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। यात्री के नाम त्रिलोकचंद दलई (36) बताया गया। वह गंजाम जिले के बड़ाभाटी गांव का निवासी था। त्रिलोक अपनी पत्नी बच्चों के साथ ट्रेन में बरहमपुर से सवार हुआ था, और सूरत जा रहा था। प्लेटफार्म में वह कुछ खरीददारी करने उतरा था। इतने में ट्रेन चल पड़ी और यह हादसा हो गया। इस घटना से राजधानी और मंडल मुख्यालय के स्टेशन में यात्रियों के स्वास्थ्य सुरक्षा, और फौरी इलाज व्यवस्था को लेकर रेल प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी। इस घटना के बाद स्टेशन पर न तो पैरामेडिकल स्टॉफ था न ही कोई डॉक्टर। इतना ही नहीं ट्रेन से निकालने के बाद घायल को प्राथमिक इलाज भी नहीं मिल पाया।