रायपुर

रायपुर, 1 अक्टूबर। गुढिय़ारी पड़ाव में दुर्गाोत्सव समिति इस वर्ष भव्य आयोजन कर रही है। इस बार मां दुर्गा, पाताल भैरवी के रूप में विराजमान होंगी। साथ ही, पंडाल में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग की स्थापना भी की जाएगी।
समिति के घनश्याम देवांगन ने जानकारी दी कि पंडाल में एक विशेष आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव होगा।इस वर्ष पाताल भैरवी के रूप में स्थापित किया जाएगा। इससे पहले के वर्षों में छत्तीसगढ़ की 9 प्रमुख देवियों के स्वरूपों की स्थापना की जा चुकी थी। मूर्तिकार राजेश बेरिया ने मूर्ति को शक्ति रूप दिया है।
नवरात्रि के दौरान पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक भक्ति संगीत के कार्यकंरम होंगे। संदेश गुप्ता,पीयूष ने बताया कि इस बार पंडाल क्षेत्र में मेला भी लगाया जा रहा है। राकेश दुग्गड़, शंकर बरूआ, उज्जवल कोचर, कान्हा गुप्ता, विनायक शर्मा,अंकित गुप्ता, आनंद शर्मा, इंदर जैन, और प्रभात जैन महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे।