रायपुर

सिंदूर भरकर 4 वर्ष तक करता रहा रेप, डॉक्टर पर एफआईआर
01-Oct-2024 7:10 PM
सिंदूर भरकर 4 वर्ष तक करता रहा रेप, डॉक्टर पर एफआईआर

रायपुर, 1 अक्टूबर। उरला इलाके में महिला ने अपने ही परिचित के डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म करने करने का मामला दर्ज कराई है। शादी का झांसा देकर महिला के साथ रेप हो गया। घटना चार साल पहले की है। जब आरोपी डॉक्टर के साथ महिला का परिचय हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस दौरान आरोपी डॉक्टर विक्रम डडसेना ने महिला को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करता रहा। महिला के बार-बार शादी करने की बात कहने पर मांग में सिन्दूर भरकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिसके बाद आरोपी महिला से शादी करने से मुकर गया। इसकी शिकायत महिला ने  उरला थाना में दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विक्रम डडसेना के खिलाफ 367-2 एन का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट