रायपुर
फिलहाल नांदगांव डाक संभाग दुर्ग से ही चलेगा
01-Oct-2024 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल का नया राजनांदगांव संभाग फिलहाल दुर्ग से ही संचालित होगा । ऐसा संभागीय कार्यालय के लिए भवन का इंतजाम न होने की वजह से बताया गया है। डाक महानिदेशालय ने एक माह पहले ही नया संभाग मंजूर करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए थे। किंतु रायपुर परिमंडल और दुर्ग संभागीय प्रशासन भवन का इंतजाम करने में सफल नहीं हो पाया। जिन भवनों को अफसरों ने देखा उन्हे अपर्याप्त, असुविधाजनक माना है। वैसे अफसर कल मंगलवार को भी नांदगांव में भवन देखने की बात कही है। नया भवन की व्यवस्था होने तक नांदगांव डाक संभाग,दुर्ग संभागीय कार्यालय से ही संचालित होगा। अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव अप डाउन करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे