रायपुर

अमलीडीह के पासपिस्टल बेचने खड़े दो युवक गिरफ्तार,जब्त
01-Oct-2024 4:29 PM
अमलीडीह के पासपिस्टल बेचने खड़े दो युवक गिरफ्तार,जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर।
न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने जैसा बताया कि  रात्रि गश्त के दौरान 1.30 बजे  दो  युवक देशी कट्टा लेकर पुलिस कर्मियों को धमका रहे थे। दोनों को पकडक़र कट्टे को जब्त कर लिया गया । इसकी कीमत 25 हजार बताई गई है।

मुखबीर ने सूचना दी थी कि अम्लीडीह शराब दुकान के मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्तौल रखा है।  और उसे  बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने घेराबंदी करने पर  एक युवक ने  अपने कमर से पिस्टल  निकालकर  लहराते हुए डराने लगे जिन्हें पकडक़र पूछताछ की। 

इनमें एक कृष्णा कुमार बैरागी 38 पता ग्राम बहुरपाईली, मंडला, भागचंद सिंह द्विवेदी  24 करही धमनी थाना नरोजाबाद उमरिया मध्य प्रदेश बताया । दोनों को 25/27आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट