रायपुर
ड्राइविंग सीट के नीचे से सवा दो लाख पार
30-Sep-2024 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 सितंबर। पिकअप वैन की ड्राइविंग सीट के नीचे सवा दो लाख रूपए चोरी कर लिए गए। यह चोरी शनिवार शाम को माना इलाके में हुई। बीरगांव निवासी टीकू सैनी (28) अपनी कार से थोक सब्जी बाजार गया था। जहां पिकअप में रखे 2.20 लाख रूपए चोर ले भागे। उसने यह रकम ड्राइविंग सीट के नीचे रखा था। टीकू ने माना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी: इधर खमतराई के रावांभाठा स्थित बंजारी ?माता मंदिर के पास से एक बाइक चोर ले भागे। रावांभाठा निवासी गोपेश्वर साहू (40) ने अपनी होंडा स्पलेंडर सीजी 04-एनई 3640 मंदिर के पास से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे