रायपुर
गरबा डांडिया के आयोजनों के लिए जन संगठन बनाने लगे नियम
30-Sep-2024 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। नवरात्र में गरबा डांडिया आयोजनों में को लेकर जन संगठन नियम शर्त बनाने लागू करने की मांग करने लगे हैं। सोमवार को कई हिंदू संगठनों ने गरबा स्थल में गैर हिंदूओ के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए अपनी मांगो का एक ज्ञापन कलेक्टर और एसएसपी को सौंपा है। किन्नर अखाड़े से साध्वी सौम्या ने इस दौरान कहा है कि छत्तीसगढ़ में जो भी गरबा आयोजन होता है. वहां पर आयोजन सौम्य रूप से हो। युवतियों महिलाओं को वस्त्र ऐसा धारण करें जो एक सभ्यता पूर्ण हो। वहां मादक पदार्थों का सेवन ना हो। गरबा में बाउंसर रखे जाए हैं। इसी तरह से हिन्दू जागरण मंच महानगर इकाई ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंप गरबा स्थलों में विधर्मियों की प्रवेश रोकने की मांग की है। इसी तरह से गरबा स्थलों के 100 मीटर के दायरे में मास, मंदिरा रोकने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे