रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर। मंत्रियों के द्वारा ओएसडी बदले जाने को उप डिप्टी सीएम अरुण साव ने रूटीन कहा है।
साव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मंत्रियों के ओएसडी बदले जाने के अलग-अलग कई कारण होते हैं। समय-समय पर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाती है। प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर भी ओएसडी बदले जाते हैं। साव ने कहा साय सरकार लगातार जनहित और विकास कार्यों में फोकस कर रही है। इसके सा?थ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को लेकर लापरवाही करने वाले अफसरों और कमर्चारियों पर भी लगातार जारी है। ज्ञात हो कि कल वन एवं जल संसाधन मंत्री मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी के तौर पर पदस्थ सुनील तिवारी को हटा दिया था। है। तिवारी को वापस संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं के पद पर बिलासपुर संभाग में पदस्थ थे।बता दें कि इससे पहले स्वयं साव ने गोपाल पटवा, खाद्यमंत्री दयालदास बघेल ने अजय यादव, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ओमप्रकाश देवांगन को उनके मूल विभाग वापस भेजा।