रायपुर
धान खरीदी का फैसला कल
29-Sep-2024 7:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में कल 30 सितम्बर को आगामी खरीफ विपणन वर्ष की धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति पर फैसला करने मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक कल 30 सितम्बर को आयोजित की गई है। बैठक दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में होगी। उप समिति में कृषि विकास कृषक कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, वित्त एवं वाणिज्यिकर मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा सदस्य के रूप शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे