रायपुर

दैवेभो वन कर्मियों ने 48 दिनों की हड़ताल खत्म की
29-Sep-2024 7:19 PM
दैवेभो वन कर्मियों ने 48 दिनों की हड़ताल खत्म की

स्थायीकरण, कार्यभारित आकस्मिकता निधि लागू करने कश्यप का आश्वासन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। हड़ताली छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से 48 दिनों बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने  चर्चा की। और स्थायीकरण, कार्यभारित आकस्मिकता निधि सेवा नियम लागु किये जाने का आश्वासन दिया है। और प्रधान मुख्य वन संरक्षक से कहा  कि तूता जाकर धरना समाप्त कराया।प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने शासन को प्रस्ताव भेजने जल्द पुरा करने का आश्वासन दिया। रात्रि 8:40 बजे मुख्य वन संरक्षक रायपुर, वन मंडलाधिकारी रायपुर, लेखाधिकारी वन बल प्रमुख कार्यालय, प्रोटोकाल अधिकारी धरना स्थल पहुंचकर लिखित रूप से आश्वासन पत्र देकर धरना समाप्त कराया।

धरना स्थल में आये अधिकारियों को धरना स्थल में उपस्थित समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने कहा कि समय सीमा में मांग पुरा नही किया जायेगा तो एक बार पुन: हुंकार भरेंगे ।

अधिकारियों ने कहा जल्द मांग पूरी हो इसका ख्याल रखा जायेगा।  बस्तर अंचल से आये लोग वन मंत्री केदार कश्यप व प्रदेशाध्यक्ष किरण देव को धन्यवाद ग्यापित किया।  कर्मचारियों ने खुशी जाहिर किया कि 9 बिन्दु के मांग में तत्कालिक रूप से 6 बिन्दु पूरी हुई। 2 बिन्दु का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है वह भी जल्द पुरा करने का मंत्री ने आश्वासन दिया है

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार सिन्हा ,प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा,शुभम जायसवाल,गीरधर जैन,महामंत्री राजकुमार चौहान, कोषाध्यक्ष प्रीतम निषाद, मंत्री निमेश राय,समर विजय प्रसाद, सुश्री संध्य मिश्रा प्रदेशाध्यक्ष महिला मंच, चेमन बाई साहु उपाध्यक्ष, कल्पना सिंह उपाध्यक्ष, गीतांजली ठाकुर, नेहा निषाद , शीतल वर्मा, गैंदकुंवर, शकुन्तला ने आगाह  किया है कि जो समय सीमा में  आदेश जारी  नहीं होने पर पुन: हड़ताल किया जाएगा ।


अन्य पोस्ट